प्रभास की फिल्म राधे श्याम की रिलीज डेट टली, 14 जनवरी को होने वाली थी रिलीज

मुंबई। देश में कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर अभिनेता प्रभास (Actor Prabhas) और अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Actress Pooja Hegde) की फिल्म ‘राधे श्याम’ (Radhe Shyam) की रिलीज की तारीख अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई। यह फिल्म 14 जनवरी को रिलीज होने वाली थी।फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की। ऐसी खबरें थीं कि कई भाषाओं में बनी इस फिल्म की रिलीज महामारी की वजह से टल सकती है।इस फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है।वहीं इसकी रिलीज पर पहले से ही संकट के बादल मंडरा रहे थे क्योंकि शाहिद कपूर (Shahid kapoor) की फिल्म ‘जर्सी’ (jersy) और एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) की रिलीज भी ओमीक्रोन की वजह कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए टाल दी गई थी। ‘राधे श्याम’ के निर्माण से जुड़ी यूवी क्रियेशन्स ने फिल्म की रिलीज टालने की घोषणा की। निर्माता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हर संभव कोशिश की गई लेकिन ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में वृद्धि की वजह से ऐसा लगता है कि बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए और प्रतीक्षा करनी होगी। ‘जर्सी’ 31 दिसंबर को और ‘आरआरआर’ सात जनवरी को रिलीज होने वाली थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pUi2H4
कोई टिप्पणी नहीं