Breaking News

मशहूर हीरो की मॉडल बेटी WWE में बरसाएगी मुक्के, देखे तस्वीरें


हॉलीवुड सुपरस्टार एक्टर स्टीवन सीगल की मॉडल बेटी जल्द ही डब्ल्यूडब्ल्यूई का पारा बढ़ाने जा रही है। प्लस साइज मॉडल के रूप में अपना करियर आगे बढ़ा रही एरिसा लीब्रॉक को डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने साथ जोडऩे के लिए ऑफिशियल तौर पर न्यौता भी भेज दिया है। एरिसा जल्द ही चार्लोट फ्लेयर और बैकी लिंच जैसे सितारों के साथ रिंग में धमाल मचाती नजर आएंगी।एरिसा को अब डब्ल्यूडब्ल्यूई के ट्राईआऊट कैंप में देखा जा रहा है। एरिसा के पिता स्टीवन मार्शल आटर्स के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कई एक्शन फिल्मों में काम किया है। पिता से यही गुण लेकर अब एरिसा डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में जाएंगी। एरिसा ने डब्ल्यूडब्ल्यूई की ओर से मिला इनविटेशन भी अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- सरप्राइज, इनविटेशन बता रहा है- मुबारकबाद एरिसा आपको निमंत्रित दिया जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EUTHGp

कोई टिप्पणी नहीं