प्यासे कबूतर को बच्चे ने इतने प्यार से पिलाया पानी कि जीत लिया लोगों का दिल, देखें वीडियो

आज के समय में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो आया है जो लोगों का दिल जीत रहा है। यह वीडियो एक मासूम बच्चे का है जिसने एक प्यासे कबूतर को कड़छी की मदद से पानी पिलाया है। लोग बच्चे और पक्षी का प्यार देखकर हैरान हो रहे हैं।40 सेकंड के दिल छू लेने वाले इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मासूम बच्चा कड़छी से कबूतर को पानी पिला रहा है। दरअसल, बच्चा खिड़की पर बनी लोहे की जालनुमा बालकनी के अंदर बैठा है और खुद से थोड़ी दूरी पर बैठे एक कबूतर को कड़छी की मदद से पानी पिलाने की कोशिश कर रहा है। वह कबूतर तक पानी पहुंचाने के लिए हाथ को जाल से बाहर निकलता है और थोड़ी मशक्कत के बाद पक्षी की प्यास बुझाने में कामयाब रहता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GIYuep
कोई टिप्पणी नहीं