Breaking News

Holidays 2022: साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कितनी छुट्टियां हैं पूरे साल


नये साल शुरू होने में मात्र दो दिन और बचे हैं। जिसके चलते नये वर्ष के स्वागत में लोग जुटे हुए हैं। सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे रहते हैं। वहीं छुट्टियों की बात करें तो साल के पहले महीने में 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसमें 1 जनवरी को नये साल के पहले दिन की छुट्टी, 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी और फिर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। इसके अलावा पांच रविवार पड़ रहे हैं। यानि कुल मिलाकर जनवरी में 8 छुट्टियां पड़ रही हैं।प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के अगले सत्र का शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में अगले सत्र मात्र 237 दिन पढ़ाई होगी और 113 दिन छुट्टी होगी। आपको बता दें कि इन छुट्टियों में रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। वहीं इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी 15 दिन निर्धारित किये गये हैं।एक नजर डालते हैं हर महीने पड़ने वाली छुट्टियों परमहीने के हिसाब से छुट्टियों की बात करें तो सबसे ज्यादा छुट्टियां अक्टूबर महीने में पड़ रही हैं। इस महीने कुल मिलाकर 9 छुट्टियाँ पड़ रही हैं। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ शामिल नहीं हैं। वहीं पाँच महीने ऐसे हैं जिनमें सिर्फ एक-एक छुट्टियाँ ही हैं। ये महीने हैं जून, जुलाई, सितंबर, नवंबर और दिसंबर। आइये एक नज़र डालते हैं किस महीने कितनी और कौन सी छुट्टियाँ पड़ रही हैं।जनवरी में पड़ने वाली छुट्टियाँ01 जनवरी - नया साल14 जनवरी - मकर संक्रांति/पोंगल26 जनवरी - गणतंत्र दिवसफरवरी में पड़ने वाली छुट्टियाँ5 फरवरी - वसंत पंचमी15 फरवरी - हजरत अली का जन्मदिन16 फरवरी- गुरु रविदास जयंती26 फरवरी - महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती28 फरवरी - महाशिवरात्रिमार्च में पड़ने वाली छुट्टियाँ17 मार्च - होलिका दहन18 मार्च - डोलीयात्रा20 मार्च - शिवाजी जयंती/पारसी न्यू ईयरअप्रैल में पड़ने वाली छुट्टियाँ1 अप्रैल - चैत्र सुखलादि13 अप्रैल - बैसाखी14 अप्रैल - महावीर जयंती15 अप्रैल - गुड फ्राइडे17 अप्रैल - ईस्टर29 अप्रैल - जमात उल विदामई में पड़ने वाली छुट्टियाँ7 मई - रवींद्रनाथ बर्थडे15 मई - बुद्ध पूर्णिमाजून में पड़ने वाली छुट्टी30 जून - रथ यात्राजुलाई में पड़ने वाली छुट्टी30 जुलाई - मुहर्रम-आशूराअगस्त में पड़ने वाली छुट्टियाँ11 अगस्त - रक्षा बंधन15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस18 अगस्त - जन्माष्टमी30 अगस्त - गणेश चतुर्थी-विनायक चतुर्थीसितंबर में पड़ने वाली छुट्टी7 सितंबर- ओणमअक्टूबर में पड़ने वाली छुट्टियाँ2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती4 अक्टूबर - दशहरा8 अक्टूबर - मिलाद उन-नबी9 अक्टूबर - महर्षि वाल्मिकी जयंती23 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी24 अक्टूबर - दीपावली25 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा26 अक्टूबर - भाई दूज30 अक्टूबर - छठ पूजानवंबर में पड़ने वाली छुट्टी24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवसदिसंबर में पड़ने वाली छुट्टी25 दिसंबर – क्रिसमसशनिवार और रविवार के दिन पड़ने वाली छुट्टियाँशनिवार और रविवार के दिन छुट्टी होने से छुट्टियों का कोई मतलब नहीं रह जाता और वो छुट्टी खराब हो जाती है। 2022 के कैलेंडर पर नजर डालें तो इस बार भी कई छुट्टियां शनिवार-रविवार की भेंट चढ़ रही हैं।शनिवार के दिन पड़ने वाली छुट्टियाँ5 तारीख - वसंत पंचमी26 फरवरी - दयानंद सरस्वती जयंती30 जुलाई - मुहर्रम2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती9 अक्टूबर - महर्षि वाल्मिकी जयंती30 अक्टूबर - छठ पूजा

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eD7uFM

कोई टिप्पणी नहीं