विनोद दुआ ने निधन पर शोक में डूबा देश, वरिष्ठ पत्रकार की बेटी के सपोर्ट में आए बॉलीवुड सितारे

भारत के मशहूर और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने ( Vinod Dua has said goodbye to this world) इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका शनिवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। विनोद दुआ भारत का उन पत्रकारों में से एक थे जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। विनोद दुआ के निधन की जानकारी उनकी बेटी अभिनेत्री व कामेडियन मल्लिका दुआ (Mallika Dua) ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।उन्होंने पिता की तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। पत्रकारों के अलावा मनोरंजन जगत के बीच भी विनोद दुआ के निधन से शोक का माहौल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त किया है। साथ ही इस मुश्किल घड़ी में मल्लिका दुआ का सपोर्ट कर रहे हैं और उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।अभिनेत्री दीया मिर्जा ने मल्लिका दुआ की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, मल्लिका दुआ आपको और आपके परिवार को प्यार और मजबूती मिले । ढेर सारी संवेदनाएं। अमिताभ बच्चन की (Amitabh Bachchans daughter Shweta) बेटी श्वेता ने अपने कमेंट में लिखा, मल्लिका को ढेर सारी संवेदनाएं और प्यार। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने मल्लिका दुआ के लिए अपने कमेंट में लिखा, आपके और आपके परिवार के लिए प्रार्थना।मशहूर फिल्मकार जोया अख्तर ने अपने कमेंट में लिखा, जानकर बुरा लगा, आपको ढेर सारा प्यार और मजबूती। इसके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने विनोद दुआ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही मल्लिका दुआ को सपोर्ट किया है। आपको बता दें कि विनोद दुआ ने हिंदी पत्रकारिता के जाने-माने चेहरे रहे दुआ ने दूरदर्शन और एनडीटीवी समेत अन्य कई संस्थानों में काम किया। पिछले काफी दिनों से उनकी तबियत खराब थी। वह अपोलो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे।विनोद दुआ इलेक्ट्रानिक मीडिया के पहले पत्रकार रहे, जो प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित हुआ। साल 2008 में उन्हें भारत सरकार ने पत्रकारिता के लिए पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया था। मुंबई प्रेस क्लब ने साल 2017 में उन्हें रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता में उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए दिया गया था। महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें यह सम्मान दिया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lWjRkH
कोई टिप्पणी नहीं