मोदी सहित मैदान में उतरेंगे ये दिग्गज नेता, अगले सप्ताह से उत्तर प्रदेश में 6 रैलियों का आयोजन

विधानसभा चुनाव को लेकर BJP अगले सप्ताह से यूपी के विभिन्न हिस्सों में ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रही है। इन रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अहम भूमिका होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता रैलियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा (Assembly elections in Uttar Pradesh) चुनाव को लेकर माहौल बनाएंगे।छह रैलियों का होगा आयोजनअगले सप्ताह से उत्तर प्रदेश में 6 रैलियों का आयोजन किया जाएगा। रैलियां उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, वाराणसी और लखनऊ में आयोजित की जाएंगी। रैलियों व आयोजनों के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश को शामिल करने का प्रयास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर (Prime Minister Narendra Modi will also inaugurate a fertilizer factory in Gorakhpur) में सात दिसंबर को खाद कारखाने का उद्घाटन भी करेंगे। यहां पर एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जनसभा में चार लाख लोगों को इकट्ठा करने की योजना है।नरेन्द्र मोदी की चुनाव से पहले अहम भूमिकाविधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से अपनी ताकत दिखा रही है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका हो सकती है। अब तक उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दौरे हो चुके हैं वहीं आने वाले दिनों में गोरखपुर, वाराणसी व लखनऊ में कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।पार्टी अध्यक्ष भी होंगे शामिलमोदी के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा रैलियों व कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आगामी चुनाव से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी सक्रिय किया जाएगा। पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जनता को लाने के लिए पार्टी ने प्लान तैयार किया है। जिसमें बड़े नेताओं को शामिल कर कार्यक्रम को प्रभावी बनाने का काम किया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oop7Pu
कोई टिप्पणी नहीं