Breaking News

शाहिद कपूर-मृणाल ठाकुर ने जर्सी के नए गाने माइया मैनू में मचाया धमाल, दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री


शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘जर्सी’ (Jersey Song) का दूसरा सॉन्ग ‘माइया मैनू’ लॉन्च हो चुका है। इस गाने में शाहिद और मृणाल के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने के जरिए दोनों की फिल्मी लव स्टोरी से लेकर शादी तक के सफर को दिखाया गया है। गाने में दोनों के बीच प्यारी नोंकझोंक देखने को मिल रही है। इसमें पंकज कपूर की भी नाचते हुए झलक देखने को मिली है। गाने के बोल काफी प्यारे हैं और इसका म्यूजिक बहुत ही बेहतरीन है।‘माइया मैनू’ (Maiyya Mainu Song) गाने को सचेत टंडन ने गाया है है जबकि इसका म्यूजिक सचेत-परंपरा ने कंपोज किया है। इसके बोल शेली ने लिखा है। शाहिद कपूर ने इसे शेयर करते हुए लिखा,”माइया मैनू, हमारा लिरिकल लव लेटर अब आउट हो गया है।” वहीं, मृणाल ठाकुर ने इस गाने को शेयर करते हुए लिखा,”विद्या>समोसा, प्यार जो हर बार अपनी मौजूदगी का एहसास कराता है। माइया मैनू लॉन्च हो गया है।”शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘जर्सी’ (Jersey) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो इस साल के अंत में रिलीज हो रही है। उन्होंने फिल्म में एक क्रिकेटर का रोल निभाया है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया है। फिल्म में शाहिद के अलावा उनके पिता पंकज कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर खास रोल निभा रही हैं। जर्सी सिनेमाघरों में 31 दिसंबर को रिलीज होगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rMkDnV

कोई टिप्पणी नहीं