Breaking News

पाकिस्तान से जेएफ-17 डील कैंसल करेगा अर्जेंटीना? पाक दूतावास की पोस्ट से इस्लामाबाद में खलबली


अर्जेंटीना में पाकिस्तानी दूतावास (Instagram account of the Pakistani Embassy) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेएफ-17 डील को लेकर (JF-17 deal has caused panic in Islamabad) किए गए एक पोस्ट से इस्लामाबाद में खलबली मची हुई है. पोस्ट में लिखा था कि अर्जेंटीना के साथ जेएफ-17 की डील पाकिस्तान की (Argentina may be canceled due to lack of credibility of Pakistan) विश्वसनीयता में कमी के कारण रद्द हो सकती है. इस पोस्ट के बाद मचे बवाल को शांत करने के लिए पाकिस्तानी विदेश विभाग ने दावा किया है कि उनके अर्जेंटीना (Instagram account of their Argentine Embassy has been hacked) दूतावास के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया गया है. जिसके बाद पूरे अकाउंट को ही ऑफलाइन कर दिया गया है.इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्या लिखा?अर्जेंटीना के पाकिस्तानी दूतावास के इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए पोस्ट में लिखा है कि हम अर्जेंटीना के साथ जेएफ-17 के सौदे को खो सकते हैं. इस्लामाबाद में राजनीतिक बदलाव के बाद ही पाकिस्तान की मजबूती और विश्वसनीयता को बहाल किया जा सकता है. विफलताओं के लिए राजनयिक कारण नहीं हो सकते हैं.पाकिस्तान बोला- हैक हो गया अकाउंटपाकिस्तानी विदेश विभाग ने ट्वीट कर दावा किया है कि अर्जेंटीना में पाकिस्तान के दूतावास का इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया गया है. मंत्रालय ने यह भी बताया कि इसकी सूचना इंस्टाग्राम को दे दी गई है. विदेश विभाग ने यह भी कहा है कि इस अकाउंट से किए जा रहे पोस्ट अर्जेंटीना में पाकिस्तान के दूतावास के नहीं हैं.पाकिस्तानी मीडिया ने डील को लेकर किया था दावाकुछ महीने पहले पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया था कि उसके जेएफ-17 को अर्जेंटीना खरीदने की योजना बना रहा है. इसके लिए अर्जेंटीना ने अपने बजट में कुछ पैसों का भी इंतजाम किया है. हालांकि, अर्जेंटीना सरकार की तरफ से इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी. जेएफ-17 को चीन ने विदेशी कलपुर्जों को जोड़कर बनाया है और पाकिस्तान ने उसमें छोटा-मोटा सहयोग दिया है. इसी के आधार पर पाकिस्तान दावा करता है कि उसने इस फाइटर जेट को तैयार किया है.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ssLXIm

कोई टिप्पणी नहीं