Breaking News

Ind Vs NZ: कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के बदल दिया अपना विकेटकीपर, BCCI ने बताया कारण


ग्रीन पार्क (Green Park) में खेले जा रहे पहले टेस्ट (Ind Vs NZ) के तीसरे दिन शनिवार को भारतीय टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (wriddhiman saha) गर्दन में दर्द के कारण डॉक्टर की देखरेख में हैं। जब तक वो मैच में वापसी नहीं कर लेते तब तक उनकी जगह केएस भरत विकेटकीपर (wicket keeper KS Bharat) का मोर्चा संभालेंगे।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) (BCCI) ने कहा कि डॉक्टर साहा (wriddhiman saha) के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं और केएस भरत उनकी जगह विकेटकीपिंग का मोर्चा संभालेंगे। बीसीसीआई (BCCI) के बयान में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि साहा विकेटकीपर के लिए कब वापसी कर पाएंगे। बता दें कि टिम साउदी (Tim Southee) की गेंद पर विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच आउट होने से पहले साहा ने भारत की पहली पारी में एक रन बनाया था। इससे पहले शुक्रवार को, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शतक लगाया था, लेकिन टिम साउदी द्वारा पांच विकेट लेने के बाद सलामी बल्लेबाज विल यंग और टॉम लैथम के अर्धशतकों की मदद से टीम ने दूसरे दिन बिना विकेट खोये 129 रन बना लिए थे। फिलहाल न्यूजीलैंड ने 3 विकेट गंवाकर 217 रन बना लिए हैं। अश्विन के ओवर में विल यंग 214 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xA103h

कोई टिप्पणी नहीं