Delhi Air Pollution: केवल CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति, जानिए क्या है सरकार की योजना

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय से बढ़ते वायु प्रदूषण से सभी लोग परेशान हैं। हवा इतनी ज़हरीली हो (Air has become so poisonous) गई है कि लोगों की हालत खराब हो रही है। इसी के चलते दिल्ली सरकार (Delhi government) के आदेश पर शहर में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर पहले ही बंद किए जा चुके हैं। अब दिल्ली सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए(Delhi government has made a new plan to reduce pollution) एक नई योजना बना चुकी है। इस योजना के अनुसार इसी हफ्ते शनिवार यानि की 27 नवंबर से एक हफ्ते यानि की 3 दिसंबर तक शहर में बाहर से आने वाले पेट्रोल और डीज़ल वाहनों पर बैन लगा दिया है। इस बैन की घोषणा दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने की।पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Environment Minister Gopal Rai ) ने बताया कि दिल्ली में बाहर से आने वाले पेट्रोल और डीज़ल वाहनों पर बैन (ban on petrol and diesel vehicles) लगने के साथ सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को इससे राहत दी है। इसके चलते शहर के बाहर से आने वाले सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर दिल्ली में प्रवेश लेने से कोई पाबंदी नहीं है। यह फैसला दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उठाया गया है।दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक / AQI) अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। आज गुरूवार 25 नवंबर की सुबह शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 339 दर्ज किया गया है, जिसे बहुत ही खराब और चिंताजनक माना जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/314LZe1
कोई टिप्पणी नहीं