केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से अफ्रीकी उड़ानों को रोकने की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) से अफ्रीकी देशों से आने वाली उड़ानें (stop flights coming from African countries) रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जिन देशों में कोरोना के नए वैरिएंट (new variants of Corona) सामने आए है, वहां आने जाने वाली हवाई उड़ान तुरन्त रोकनी चाहिए।केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि बड़ी मुश्किल से भारत कोरोना से उबर पाया है। कोरोना के इस नए वैरिएंट को भारत में आने से रोकने के लिए तमाम आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशी उड़ानों में खासकर प्रभावित देशों से आवागमन प्रतिबंधित करना चाहिए।इससे पहले केजरीवाल ने शुक्रवार को अफ्रीकी देशों में नए कोरोना वैरिएंट से आने वाले खतरे को देखते हुए विशेषज्ञों से आवश्यक सुझावों के साथ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक प्रेजेंटेशन देने का अनुरोध भी किया था।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ कोरोना और टीकाकरण से संबंधित स्थिति पर एक बैठक की। इस बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में कोरोना के नए वैरिएंट और मौजूदा स्थिति की समीक्षा भी की गई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3I16Uzm
कोई टिप्पणी नहीं