बड़ी खुशखबरीः दिवाली से पहले इतना सस्ता हो चुका है सोना और चांदी, जानिए कीमत

सोने (Today Gold price) के दामों में करीब 290 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है और चांदी (Gold and silver price) में 1578 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद सोना (Today Gold price) 47612 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ और चांदी (Today silver price) 63060 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई। आज भी सोने और चांदी (Today silver price) के दामों में गिरावट है और सोना करीब 200 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ सुबह 10 बजे 47405 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। चांदी भी 103 रुपए की गिरावट के साथ 62908 रुपए प्रति किलो के करीब ट्रेड कर रही है।3 नवंबर को हाजिर बाजार में सोना 400 रुपए सस्ता होकर 49100 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला और चांदी (Today silver price) भी सीधे 1100 रुपए टूटकर 65000 रुपए के स्तर पर खुली है। इस तरह से दिवाली पर सोने और चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। कुछ साल तक लगातार बढऩे के बाद पिछले एक साल से सोने की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं। पिछले साल अगस्त में सोने का भाव (Today Gold price) 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था, जो इसका रिकॉर्ड उच्च स्तर है। इसके बाद से ही इसमें बढ़त नहीं देखी गई है। इस साल धनतेरस पर सोने का भाव एमसीएक्स के फ्यूचर मार्केट पर करीब 47,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। यह पिछले धनतेरस के मुकाबले करीब 3,000 रुपए कम है। पिछले साल धनतरेस पर सोने का भाव 50,500 रुपए के आसपास था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BE33nl
कोई टिप्पणी नहीं