वर्ल्डकप के बीच इस टीम को लगा सबसे बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर, जानिए क्यों

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (shakib al hasan) हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण यहां जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप (ICC T20 WC) से बाहर हो गए हैं। मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शाकिब हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मौजूदा आईसीसी टी-20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। आबेदीन ने यह भी कहा कि अभी चोट की गंभीरता का पता नहीं चल पाया है और 19 नवंबर से पाकिस्तान (bangladesh Vs Pakistan) के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सफेद गेंद श्रृंखला में उनकी भागीदारी का फैसला फिजियोथेरेपिस्ट जूलियन कालेफेटो की एक रिपोर्ट के बाद किया जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चिकित्सक देबाशीष चौधरी (Debashish Chowdhary) ने एक बयान में कहा, वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान शाकिब के बाईं टांग के निचले हिस्से में खिंचाव आ गया था। परीक्षण में यह ग्रेड एक की हैमस्ट्रिंग चोट निकली। उन्हें टूर्नामेंट के अंतिम दो मैचों में और आगे की समीक्षा तक क्रिकेट खेलने से मना कर दिया गया है। समझा जाता है कि मौजूदा टी-20 विश्व कप 2021 (ICC T20 WC) में सुपर 12 चरण में अब तक अपने तीनों मैच हार चुकी बंगलादेश टीम शेष टूर्नामेंट के लिए शाकिब की जगह पर रिप्लेसमेंट (प्रतिस्थापन) खिलाड़ी नहीं चुनेगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BsCtNW
कोई टिप्पणी नहीं