SSR Case : रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ड्रग्स खरीदने की बात कबूली

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स से जुड़े आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है NCB ने रिया को गिरफ्तार करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. जहां सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने रिया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. NCB ने कोर्ट से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी.इससे पहले बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में NCB की टीम ने मंगलवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से लगातार तीसरे दिन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. ड्रग्स मामले में रिया आज तीसरे दिन पूछताछ के लिए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं. पूछताछ के बाद रिया को NCB की टीम ने पहले हिरासत में लिया और बाद में प्रकिया पूरी होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये जाने के बाद रिया का मेडिकल टेस्ट कराया गया. मेडिकल टेस्ट में पहले कोरोना वायरस की जांच की गयी. जिसमें रिया का रिपोर्ट निगेटिव आया.रिमांड कॉपी में ड्रग्स लेने का जिक्र नहीं. हालांकि रिया ने ड्रग्स खरीदने की बात कबूल कर ली है. रिया ने बताया वो सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे देती थी.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/338CKXl
कोई टिप्पणी नहीं