जन्मदिन पर पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया फैंस को अद्भुत तोहफा, भांजी श्रद्धा कपूर ने दी जानकारी

दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) के जन्मदिन के अवसर पर एक मोशन पोस्टर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हर किसी में इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की उत्सुकता देखी जा रही है। यहाँ तक कि सितारे भी इसका गहन हिस्सा बनते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने भी अपने सोशल माइक्रोब्लॉगिंग ऐप, कू के माध्यम से अपनी मौसी यानी पद्मिनी कोल्हापुरे के इस मोशन पोस्टर का ज़िक्र किया है। श्रद्धा ने पोस्ट के माध्यम से कहा है:मेरी खूबसूरत मासी और उनकी खूबसूरत आवाज!!! मैं इसे लेकर बहुत उत्सुक हूँ! जल्द ही आ रहा है!?? #padminikolhapure #priyaanksharma #dhamakarecords #parasmehtaofficial #YeGalliyan इस पोस्ट के साथ ही श्रद्धा ने एक छोटा-सा मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें बेमिसाल धुन के साथ पद्मिनी की दिल छू लेने वाली आवाज़ की छोटी-सी झलकी सुनने को मिल रही है। यह झलकी भले ही बेहद छोटी है, लेकिन इसे लेकर पद्मिनी के फैंस तथा दर्शकों की जिज्ञासा और उत्सुकता बहुत बड़ी है। पद्मिनी को हमेशा से ही अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाना जाता है, लेकिन इस प्रसिद्ध ट्रैक को अपनी आवाज़ में गाकर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सारेगामा और धमाका रिकॉर्ड्स ने पद्मिनी कोल्हापुरे के जन्मदिन पर एक मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसे जारी करने के लिए उन्होंने पद्मिनी के जन्मदिन को विशेष दिन के रूप में चुना है। मोशन पोस्टर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया में हलचल मच गई है कि ट्रैक कब रिलीज़ होगा।इस मोशन पोस्टर में एक नवविवाहित दुल्हन बनी एक युवा लड़की के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे की सुंदर कल्पना को दर्शाया गया है, जिसे देखकर यह सवाल उठता है कि क्या उनका यह सॉन्ग, माँ-बेटी के रिश्ते पर आधारित है? ये गलियाँ ये चौबारा सॉन्ग, जिसे मूल रूप से लता मंगेशकर ने गाया है। यह सॉन्ग पद्मिनी की अत्यधिक प्रशंसित फिल्म, प्रेम रोग से है, जो राज कपूर द्वारा निर्मित है।
पोस्टर में पद्मिनी की सुंदर लालिमा देखते ही बनती है। सही मायने में अपने जन्मदिन के अवसर पर पद्मिनी ने अपने फैंस और दर्शकों को अद्भुत तोहफा दिया है, जिसके रिलीज़ होने का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। जिस तरह इसे प्यार मिल रहा है, उससे यह अंदाज़ा तो लगाया जा ही सकता है कि यह सॉन्ग ब्लॉकबस्टर हिट होने वाला है।Koo Appदीपावली महापर्व पर वंचित वर्ग के घर भी खुशियों व उल्लास का प्रकाश पहुंचे, इसके लिए संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के प्रवास के दौरान ”घर-घर उजियारा अभियान” का शुभारंभ किया। अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ता जरूरतमंद परिवारों तक मिट्टी के दिए, तेल व अन्य सामग्री पहुंचाएंगे।#Diwali - Om Birla (@ombirlakota) 2 Nov 2021
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mBQuVh
कोई टिप्पणी नहीं