Breaking News

अश्लील फिल्म केस में फंसे राज कुंद्रा को लगा डर, डिलीट कर दिए अपने सारे एकाउंट


अश्लील फिल्म केस (porn movie case) में फंसे कारोबारी राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। इस केस से पहले सोशल मीडिया में बेहद सक्रिय रहे राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम और ट्विटर एकाउंट डिलीट कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि ट्रोल के कारण राज ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। हालांकि, राज कुंद्रा (Raj Kundra social media accounts) से मिलते-जुलते नामों से कई एकाउंट सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर मौजूद हैं। राज ने इससे पहले 15 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट को प्राइवेट कर लिया था। इंस्टाग्राम (raj kundra instagram account) पर राज का एकाउंट राज कुंद्रा 9 नाम से था और उनके 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट (raj kundra instagram account) पर राज अक्सर फनी वीडियो और परिवार के साथ फोटो पोस्ट शेयर किया करते थे। कई वीडियोज उन्होंने पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ मिलकर बनाए थे। वहीं, ट्विटर पर राज कुंद्रा के सात लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bDaP6c

कोई टिप्पणी नहीं