Breaking News

दिवाली के दिन अपना रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, यहां होगी भारी बारिश


तेलंगाना (Heavy rain warning in Telangana) के जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, नालगोंडा, सूर्यपेट, महबूबाबाद, जनगांव, सिद्दीपेट, यादाद्रि भुवनगिरी, विकाराबाद, सांगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी सहित कई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश (Heavy rain warning) होने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने यहां बुलेटिन जारी कर बताया कि राज्य के नालगोंडा, सूर्यपेट, यादाद्रि भुवनगिरी, विकाराबाद जिलों में भी अगले 24 घंटे में बारिश (Heavy rain) होने की संभावना है और राज्य के कुछ जिलों में चार से सात नवंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। बुलेटिन में कहा गया है कि अगले पांच दिन के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के जनगांव जिले में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हुई। इसी अवधि के दौरान तेलंगाना में छिटपुट स्थानों पर बारिश हुई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GJfEcG

कोई टिप्पणी नहीं