Breaking News

कोरोना से जंग में आखिरकार 538 दिनों के बाद मिली सबसे बड़ी खुशखबरी, जानिए कैसे


भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Covid19) के 7,579 नए मामले सामने आए जो 538 दिनों में सबसे कम मामले हैं। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने मंगलवार को साझा किए। बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस (death to covid19) से 236 लोगों की मौत हो गई, जिससे देशभर में मरने वालों की संख्या बढकऱ 4,66,147 हो गई।कोरोना के 12,202 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढकऱ 3,39,46,749 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.32 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। कोरोना के 1,13,584 सक्रिय (coorna cases in india) मामले है। वर्तमान में देश के कुल सक्रिय मामले पॉजिटिव मामलों का 0.33 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 7,83,563 टेस्ट (covid19 test in india) किए गए, जिससे कुल टेस्ट की संख्या बढकऱ 63.34 करोड़ हो गई है। इस बीच, बीते 60 दिनों से 0.93 प्रतिशत की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.79 प्रतिशत है, जो पिछले 50 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 85 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। कोरोना की बीते 24 घंटे में 71,92,154 वैक्सीन खुराक (Corona Vaccine Dose) देने के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज सोमवार सुबह तक 117.63 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,21,69,135 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oVsBYK

कोई टिप्पणी नहीं