Breaking News

अमेरिका में एक बार फिर कोरोना हुआ बेकाबू, 15 राज्यों में हेल्थ सिस्टम गड़बड़ाया


अमेरिका में एक बार फिर (Corona is spreading its feet once again in America) कोरोना पांव पसार रहा है. टीकों की मौजूदगी के बाद भी यहां एक बार फिर अस्पतालों पर कोरोना के मरीजों का बोझ बढ़ रहा है. अमेरिकी स्वास्थ्य ( US Department of Health) और मानव सेवा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देश के कई हिस्सों में देखा गया कोविड -19 के मामले पिछले साल नवंबर की तरह ही बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड -19 के पुष्ट या संदिग्ध मामलों वाले मरीजों को एक साल पहले की तुलना में 15 राज्यों में अधिक आईसीयू बेड की जरूरत पड़ रही है. देश स्थित कोलोराडो, मिनेसोटा और मिशिगन में अब तक ICU में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या क्रमशः 41, 37 और 34 फीसदी है.मिशिगन में प्रति व्यक्ति सबसे (Michigan is reporting the highest number of cases per capita) ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि राज्य में अभी तक कोई प्रतिबंध नहीं जारी किया गया है. राज्य की प्रशासनिक इकाईयां सभी को मास्क पहनने और टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन University of Washingtons Institute for Health Metrics and Evaluation) के प्रोफेसर अली मोकदाद ने कहा, ‘हमारे कई चिकित्सक लगातार अस्पताल में हैं. आईसीयू, इमरजेंसी और अस्पताल में रहकर किसी ऐसे शख्स को मरते हुए देखना आसान नहीं है जिसने अब तक टीका नहीं लगवाया.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xcQ5MS

कोई टिप्पणी नहीं