Breaking News

गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों ने मार गिराया इतना खूंखार नक्सली, सिर पर था 50 लाख रुपए का इनाम


भाकपा (माओवादी) केंद्रीय समिति का एक शीर्ष सदस्य मिलिंद तेलतुंबड (milind teltumbde), जिसने 50 लाख रुपये की लूट की थी, वो उन 26 माओवादियों में शामिल हैं, जिनको गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने मार (Gadchiroli encounter) गिराया था। मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल (Minister Dilip Walse-Patil) ने रविवार को इसकी जानकारी दी।इनमें चार महिला नक्सली (women naxalites) भी शामिल हैं। इसके अलावा 13 नक्सलियों के सिर पर भारी इनाम था और नक्सल प्रभावित जिले और आसपास में सक्रिय विभिन्न दलम के कम से कम तीन कमांडर हैं। जिन प्रमुख कमांडरों को ढेर (naxalite commander encounter) किया गया है, उनमें कोरची दलम के किशन उर्फ जयमन और कसानसुर दलम के सन्नू उर्फ कोवाची, कंपनी नंबर 4 के लोकेश उर्फ मंगू पोडियम शामिल हैं।बता दें कि मिलिंद तेलतुंबडे उर्फ कमांडर M उर्फ दीपक उर्फ सहयाद्रि (Top Maoist leader Milind Teltumbde) लगभग तीन दशक से नक्सली गतिविधियों में शामिल था। उसके सिर पर 50 लाख रुपये का इनाम था। वो यवतमाल के वाणी गांव का रहने वाला था। मिलिंद तेलतुंबडे CPI (Moist) की सेंट्रल कमेटी सदस्य था। मिलिंद तेलतुंबडे एलगार परिषद मामले (Elgar Parishad case) में फरार चल रहा था। इसी मामले में मिलिंद तेलतुंबडे (Milind Teltumbde) का भाई आनंद तेलतुंबडे (Anand Teltumbde) गिरफ्तार किया जा चुका है। 2011 में मिलिंद तेलतुंबडे की पत्नी भी गिरफ्तार हुई थी। मिलिंद तेलतुंबडे जांभूलखेड़ा धमाके में भी आरोपी था। जान लें कि एमएमसी यानी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एमएमसी गोरिल्ला जोन मिलिंद तेलतुंबडे ने ही बनाया था। मिलिंद तेलतुंबडे एमएमसी एरिया का रीजनल हेड था। शहरी इलाकों में नक्सली विचारधारा के प्रचार प्रसार में मिलिंद तेलतुंबडे की अहम भूमिका थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ndGQZl

कोई टिप्पणी नहीं