Breaking News

मोदी ने त्रिपुरा के 1.47 लाख लाभार्थियों को को पीएमएवाई-जी के तहत 709 करोड़ रुपये दिए


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने त्रिपुरा के 1.47 लाख लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमएवाई-ग्रामीण) (Prime Minister Rural Housing Scheme) की पहली किस्त के रूप में 709 करोड़ रुपये जारी किए। मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में विशेषाधिकार के तहत त्रिपुरा (Tripura) और असम (Assam) में घरों के निर्माण के लिए योजना के लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 48,000 रुपये का आज ऑनलाइन हस्तांतरण किया। अधिकारियों के मुताबिक लाभार्थियों का चयन सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आंकड़ों के आधार पर किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (CM Biplab Kumar Deb) ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब राज्य में बड़ी संख्या में मकान बनाने के लिए लाभार्थियों को एक ही दिन में इतनी बड़ी राशि जारी की गयी है। देब ने कहा कि घरों को पूरा करने के लिए कुल 2,200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लाभार्थियों को राशि की कमी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने एसएचजी और बैंकों के साथ क्रेडिट लिंकेज की सुविधा प्रदान की है जिसके जरिए लाभार्थी बिना किसी गारंटर के 70,000 रुपये ऋण के रूप में ले सकें और उसे 10 वर्षों के भीतर चुकाया जा सके।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31PPW6e

कोई टिप्पणी नहीं