Breaking News

तो क्या T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे हार्दिक पंड्या, सामने आई ऐसी चौंकाने वाली जानकारी


मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस पर कहा है कि उन्होंने अब तक एक भी गेंद नहीं फेंकी है। रोहित के इस बयान के बाद इस बात पर संशय पैदा हो गया है कि हार्दिक टी20 विश्व कप (T20 World Cup Squad) के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान बरकरार रख पाएंगे या नहीं।पांड्या ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के ख्रिलाफ मुकाबले में 10 रन बनाए। लेकिन टी20 विश्व कप को देखते हुए उनकी गेंदबाजी की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में पहले दो मुकाबले मिस करने के बाद हार्दिक (Hardik Pandya) मुंबई के लिए एक बल्लेबाज के तौर पर उतरे। ऑलराउंडर खिलाड़ी ने भारत में हुए टूर्नामेंट के पहले चरण में भी गेंदबाजी नहीं की थी।रोहित ने कहा, अगर हार्दिक (Hardik Pandya) की गेंदबाजी पर बात की जाए तो उन्होंने अबतक गेंदबाजी नहीं की है। फिजियो, ट्रेनर और मेडिकल टीम उनकी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं। अभी तक मुझे इतना पता है कि उन्होंने सिंगल गेंद भी नहीं फेंकी है। लेकिन हम चाहते हैं कि एक समय पर एक मैच लें और देखें वह कहां खड़े हैं। उन्होंने कहा, डॉक्टर, फिजियो ही इस बारे में अपडेट दे पाएंगे। बल्लेबाजी की बात की जाए तो उन्होंने थोड़ा निराश किया लेकिन हमें पता है कि उनमें क्या गुणवत्ता है। वह क्वालिटी खिलाड़ी हैं और इसमें कोई शक नहीं है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3va6KQh

कोई टिप्पणी नहीं