Breaking News

T20 World Cup : पाकिस्तान की जर्सी पर दिखेगा भारत का नाम , नई जर्सी आई सामने


टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की (Indias name will appear on Pakistans jersey in T20 World Cup) जर्सी पर भारत का नाम दिखेगा। पाकिस्तान की नई जर्सी भी सामने आ गई है। इससे पहले पाकिस्तान की वर्ल्ड कप के लिए जो जर्सी सामने आई थी, उस पर भारत की जगह दुबई लिखा हुआ था। इस पर तमाम सवाल भी हुए थे। सोशल मीडिया पर उस जर्सी की फोटो खूब वायरल हुई थी। अब पाकिस्तान की नई जर्सी ( Photo of Pakistans new jersey has come out)की फोटो सामने आ गई है, जिसमें दुबई नहीं इंडिया लिखा है। आपको बता दें कि T20 World Cup का आयोजन पहले भारत में होने वाला था, लेकिन बाद में कोरोना का कारण इसे स्थगित कर दिया गया। बाद में बीसीसीआई आईसीसी ने आपसी सहमति से यह निर्णय किया कि टी-20 विश्व कप का आयोजन ओमान दुबई में किया (T20 World Cup will be organized in Oman Dubai but India will be considered as the official organizer) जाएगा लेकिन आफिशियली आयोजक भारत ही माना जाएगा। क्रिकेट वर्ल्ड कप का यह नियम है कि जो भी आयोजक देश होता है, उसका नाम सभी टीमों की जर्सी पर लिखा होता है। भारत आयोजक है, ऐसे में नियमत: भारत का नाम ही सभी टीमों की जर्सी पर होना चाहिए था, लेकिन कुछ समय पहले पाकिस्तान की (Pakistans new jersey went viral on social media) नयी जर्सी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें आयोजक में भारत की जगह दुबई का नाम था। जर्सी की फोटो सामने आते ही सवाल खड़े होने लगे थे, लेकिन अब पाकिस्तान की नई जर्सी की फोटो सामने आई है। इसमें गलती सुधारते हुए यूएई की जगह इंडिया (ICC Mens T20 World Cup India 2021) लिखा गया है। पाकिस्तान की इस जर्सी पर अंग्रेजी में लिखा है आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप भारत 2021 । आपको बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर (World Cup match will be played between India and Pakistan on October 24) को विश्व कप का मैच खेला जाएगा। विश्व कप में यह भारत का पहला मैच होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n2PWqw

कोई टिप्पणी नहीं