Breaking News

टी-20 वर्ल्ड कप में पहले दिन बड़ा उलटफेर: स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को हराया


T20 World Cup कप के पहले दिन ही बड़ा उलटफेर हो गया है. क्वालिफायर ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने (Scotland beat Bangladesh by 6 runs) बांग्लादेश को 6 रनों से हरा दिया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 9 विकेट पर 140 रन बनाए. क्रिस ग्रीव्स (Chris Greaves) ने 28 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली. जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी. मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. ग्रीव्स ने दो विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.मैच के विजेता का फैसला आखिरी ओवर में हो पाया. पारी के 20वें ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 24 रनों की जरूरत थी. आखिरी तीन गेंदों पर बांग्लादेश को जीत के लिए 18 और टाई के लिए 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन मेहंदी हसन (Mehndi Hasan) इन तीन गेंदों पर 4, 6 और 1 रन ही बना पाए. आखिरी ओवर शफयान शरीफ (Shafyan Sharif) ने फेंका था.इस मैच में बांग्लादेश की हार का मतलब है कि अब उसके लिए ग्रुप-ए में टॉप स्थान हासिल करना मुश्किल होगा. अगर स्कॉटलैंड की टीम पापुआ न्यू गिनी और ओमान के खिलाफ मैच जीत लेती है तो वह इस ग्रुप की टॉपर बना जाएगी. इस ग्रुप की टॉपर टीम सुपर-12 में भारत और (India and Pakistan in Super-12) पाकिस्तान के साथ होगी. इस स्थिति में बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की भागीदारी वाले ग्रुप में जाएगी.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aOmJdi

कोई टिप्पणी नहीं