Breaking News

देश की प्रधानमत्री बनना चाहती है ये लड़की, कहाः PM बनकर भी टॉपलेस ही रहूंगी


31 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ने अपने बयान से सनसनी मचा दी है। एक्टिविस्ट का कहना है कि वह देश की पहली टॉपलेस प्रधानमंत्री बनेंगी। दरअसल ये बयान यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) की क्लाइमेट एक्टिविस्ट (Climate Activist) लॉरा एमहर्स्ट (Laura Amherst) ने दिया है। लॉरा एमहर्स्ट पिछले कई महीने से टॉपलेस होकर क्लाइमेट चेंज (Climate Change) के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शन कर रही हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉरा एमहर्स्ट इस वक्त राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय की पढ़ाई कर रही हैं। लॉरा एमहर्स्ट ने कहा कि मैं यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बेहतर सरकार चला सकती हूं। मुझे राजनीति के बारे में बोरिस जॉनसन से ज्यादा पता है। लॉरा एमहर्स्ट ने कहा कि इस साल ग्रेजुएशन की पढ़ाई का मेरा आखिरी साल है। आगे मैं राजनीति पर ही फोकस करूंगी। मैं प्रधानमंत्री बनना पसंद करूंगीष प्रधानमंत्री बनकर भी मैं टॉपलेस (topless prime minister) रहूंगी। मैं अन्य लोगों से कुछ अलग दिखूंगी।उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि अपनी बात कहने के लिए लोग आपत्ति जताएंगे। मैं राजनीति में बड़ा बदलाव लाना चाहती हूं और मैं ये करके रहूंगी। बता दें कि ईस्ट ससेक्स में लॉरा एमहर्स्ट ने पहली बार टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था। लॉरा एमहर्स्ट ने कहा कि टॉपलेस होकर प्रदर्शन करने से मेरी मां हैरान हैं, लेकिन फिर भी वो मेरा सपोर्ट कर रही हैं। मां ने कहा है कि कुछ भी हो प्रदर्शन कमजोर नहीं पड़ना चाहिए। मुझे लगता है कि मैं राजनीति में कीर्तिमान बनाऊंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YWADXU

कोई टिप्पणी नहीं