पटना की मॉडल मोना राय की मौत, बेटी के सामने बदमाशों ने मारी थी गोली

बिहार पुलिस ने जानकारी दी है कि मॉडल मोना राय (mona roy murder) ने रविवार सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। राम नगर स्थित अपने आवास पर स्कूटी खड़ी करने के दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। वह अपनी 12 साल की बेटी के साथ दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने गई थी। मोना (attack on model) के कूल्हे में चोटें आई थी, जबकि उनकी बेटी बाल-बाल बच गई थी।मोना (patna model murder) को राजीव नगर के एडविट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव नगर थाने के एसएचओ निशांत कुमार ने मोना की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि पीडि़ता को गोली लगी थी। इन्होंने पहले भी पुलिस को एक बयान दिया था। हम आरोपी तक पहुंचने के लिए उनके बयान, कॉल डिटेल और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।सूत्रों ने कहा कि यह एक राजनीतिक हत्या थी और उसका बिहार के शीर्ष राजनेताओं से संबंध था। मोना ने अपने कार्यक्रम ‘मिस एंड मिसेज ग्लोबल बिहार सत्र 7’ में प्रसिद्ध निर्देशक नीतीश चंद्र के अधीन काम किया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n4R2BY
कोई टिप्पणी नहीं