Petrol and Diesel Price: आम आदमी को लगा एक और झटका, इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगभग स्थिरता रहने के बीच शुक्रवार को डीजल (Diesel Price) 30 पैसे और पेट्रोल (Petrol Price) 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। कल इन दोनों की कीमतों में इतने की ही वृद्धि की गयी थी। दिल्ली में आज पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पिछले चार में से तीन दिन में पेट्रोल (Petrol Price) 70 पैसे महंगा हो चुका है। डीजल (Diesel Price) भी आठ दिनों से डीजल 1.55 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। यूरोप में ऊर्जा संकट के कारण कच्चे तेल में लगातार सात दिनों की तेजी के बाद पिछले दो दिनों में नरमी का रूख दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेट क्रूड नरम पडकऱ 78.52 डॉलर प्रति पर और अमेरिकी क्रूड गिरकर 75.03 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3onLF37
कोई टिप्पणी नहीं