Breaking News

अजीब फरमान: मोबाइल बजेगा तो सुनाई दे ‘pakistan zindabad’


बलूचिस्तान (Balochistan) में अब जब भी किसी सरकारी अफसर का मोबाइल बजेगा तो उसमें ‘पाकिस्तान जिंदाबाद ’ की रिंगबैक टोन यानी कॉलर टोन (pakistan zindabad ringtone) सुनाई देगी। बलूचिस्तान सरकार ने एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। इसके तहत प्रांत के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने सेलफोन पर पाकिस्तान जिंदाबाद को रिंग-बैक टोन के रूप में सेट करने के लिए कहा गया है। बलूचिस्तान के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान के सेवा सामान्य प्रशासन विभाग (balochistan government) की ओर से फरमान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि यह नियम प्रशासनिक सचिवों, अतिरिक्त सचिवों उप सचिवों के साथ-साथ सभी सरकारी विभागों के प्रमुखों पर भी लागू होता है। इस फैसले के पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है। पाकिस्तान जिंदाबाद गायक, संगीत निर्देशक साहिर अली बग्गा (Sahir Ali Bagga) का एक गाना है। यह गाना 23 मार्च, 2019 को आईएसपीआर के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uvdjMJ

कोई टिप्पणी नहीं