Breaking News

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में NCB ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानिए किस तरीके से खरीदी गई थी ड्रग्स


मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले (Mumbai cruise case) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) (NCB) की कार्रवाई जारी है। एनसीबी ने सोमवार देर रात तक अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। एनसीबी (NCB) को मामले में संदेह है कि क्रूज पर जो ड्रग्स आया था, वह क्रिप्टो करेंसी (cryptocurrency) के जरिए से खरीदा गया था। एनसीबी आर्यन खान (Aryan Khan) समेत सभी आरोपियों से इस एंगल पर भी पूछताछ करेगी।उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) मुंबई के निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने बताया कि अब तक इस मामले में आठ लोगों को कोर्ट में पेश किया गया है। पांच लोगों को गिरफ्तार कर 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एनसीबी का कहना है इस मामले में अभी कई और संदिग्ध हैं जिनकी तलाश की जा रही है।बता दें कि आर्यन खान को जिस क्रूज से पकड़ा गया, उस पर ड्रग्‍स होने की सूचना NCB को दो हफ्ते पहले मिली थी। इंफॉर्मेशन को वेरिफाई करने के बाद वानखेड़े ने 22 सदस्‍यों की टीम बनाई। शनिवार को जब कॉर्डेलिया क्रूज रवाना होने वाला था, जब वानखेड़े अपनी टीम 22 के साथ उसपर यात्री बनकर सवार हो गए। एक अधिकारी को खासतौर पर आर्यन और उसके दोस्‍त अरबाज मर्चेंट पर नजर रखने को लगाया गया। कुछ संदिग्‍ध दिखते ही टीम ने 8 लोगों को धर दबोचा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iw2oxq

कोई टिप्पणी नहीं