शाहरुख का मजाक उड़ाने पर बोले शशि थरूर, मजाक उड़ाने वाले लोगों से नफरत सी महसूस होती है

मुंबई की एक अदालत (Mumbai court) ने सोमवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और निर्माता गौरी खान के बेटे आर्यन खान (NCB custody of Aryan Khan) की NCB हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। दरअसल आर्यन खान उनकी गिरफ्तारी के बाद एक लक्जरी क्रूज जहाज (Rave party on a luxury cruise ship) पर रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ था। वहीं आर्यन के बारे में लगतार आ रहे खबरों और अपडेट्स के बीच भारतीय राजनेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आर्यन खान (Aryan Khan) की गिरफ्तारी पर ‘शाहरुख की बीच-हंटिंग’ की आलोचना की। उन्होंने मीडिया में चल रही चर्चाओं के बीच सोमवार को शाहरुख और उनके परिवार के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “मैं मनोरंजक दवाओ का प्रशंसक नहीं हूं और कभी भी कोई कोशिश नहीं की है, लेकिन, जिस तरह से शाहरुख खान के बेटे (Shahrukh Khans son) की गिरफ्तारी को लेकर उनके पीछे पड़े लोग मजाक बना रहे हैं, उससे नफरत सी महसूस होती है। दोस्तो, कुछ सहानुभूति रखें। सार्वजनिक रूप से बदनामी बहुत हो चुकी, अपने मजे के लिए 23 साल के लड़के को इतना रगड़ने की जरूरत नहीं है। ”NCB के वकीलों और आरोपी के वकील के बीच कई घंटों तक चली बहस के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी और उसे 3 दिनों के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है। दरअसल मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को सोमवार को शहर की अदालत में ले जाया गया। NCB ने जिस हाई-प्रोफाइल ड्रग छापेमारी में अभिनेता शाहरुख खान के 23 साल के बेटे आर्यन (Shah Rukh Khans 23-year-old son Aryan) को गिरफ्तार किया है, उसमें 13 ग्राम कोकीन, 21 ग्राम चरस और एमडीएमए की 22 गोलियां मिली हैं। NCB अधिकारियों के अनुसार आर्यन खान के खिलाफ प्रतिबंधित पदार्थों की खरीद, उसे रखने और उसके इस्तेमाल के आरोप हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FlIMpy
कोई टिप्पणी नहीं