Breaking News

आर्यन खान को पकड़ने वाले NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को लग सकता है बड़ा झटका, जानिए कैसे


एनसीबी (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) लगातार विवादों में फंस रहे हैं। मुंबई पुलिस की एक वकील सुधा द्विवेदी ने वानखेड़े और पांच अन्य के खिलाफ क्रूज (cruise drugs party) पर मादक पदार्थ मामले में कथित रूप से जबरन वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। जानकारी के अनुसार वकील सुधा द्विवेदी (lawyer sudha dwivedi) ने लिखित शिकायत एमआरए मार्ग पुलिस थाने और संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंभे और राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालयों में भी दी है। गौरतलब है कि मामले के एक स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल (independent witness prabhakar) ने आरोप लगाया था कि एनसीबी (NCB) के एक अधिकारी और फरार गवाह गोसावी सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा आर्यन खान (Aryan Khan) को मादक पदार्थ मामले में छोडऩे के लिए 25 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगाया है। मलिक ने कहा कि मैं दावे के साथ एक बार फिर से कह रहा हूं कि वानखेड़े ने नकली बर्थ और कास्ट सर्टिफिकेट लगाकर ही नौकरी पाई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ElrRSZ

कोई टिप्पणी नहीं