क्रूज पर रेव पार्टी : शाहरुख खान के बेटे आर्यन से रात भर चली पूछताछ, NCB की छापेमारी लगातार जारी

मुंबई में क्रूज पर रेव पार्टी केस में बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau ) ने आर्यन से रातभर पूछताछ की है। कहा जा रहा है कि NCB को पूछताछ के दौरान ड्रग्स को लेकर कई अहम सबूत मिले हैं। खास बात ये है कि आर्यन ने पूछताछ के दौरान जो कुछ भी बताया उसी के आधार पर मुंबई के कई ठिकानों पर जांच एजेंसी ने छापेमारी भी की। बता दें कि रविवार शाम उन्हें गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान (Aryan Khan) के अलावा अरबाज़ मर्चेंट (Arbaaz Merchant) से भी पूछताछ चल रही है। बता दें कि रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। एनसीबी के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने इस्तेमाल के लिए ड्रग्स छिपाकर लेकर जाने की बात कबूली है। इन तीनों की गिरफ्तारी एनडीपीएस के सेक्शन 27 (Arrested under Section 27 of the NDPS) के तहत हुई है। कोर्ट ने तीन आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। बता दें कि इस मामले में कुल 8 लोगों से पूछताछ की गई थी। रविवार रात को एक ड्रग्स सप्लायर को हिरासत में लेकर जांच एजेंसी की टीम NCB के जोनल हेड ऑफिस पहुंची थी। एनसीबी की टीम मुंबई के बांद्रा, अंधेरी, लोखंडवाला समेत कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। कहा जा रहा है कि सप्लायर से पूछताछ के आधार पर आर्यन और अरबाज़ मर्चेंट से भी लगातार सवाल दागे जा रहे हैं। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से कई फिल्मी स्टार शाहरुख खान के घर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सलमान खान (Salman Khan) भी उनके बंग्ले मन्नत पर पहुंचे थे। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समरी वानखेड़े (Samri Wankhede) ने कहा, ‘हमने इस मामले के कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उस क्रुज पर ड्रग्स कंजम्पशन के लिए और सप्लाई के लिए लाए गए थे। गिरफ्तार 8 लोगो में से 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है जबकि अन्य 5 लोगो को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mpca5E
कोई टिप्पणी नहीं