Breaking News

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, स्टेडियम में 70 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ खेले जाएंगे T20 World Cup के मैच


यूएई और ओमान में खेले जाने वाले आगामी T20 World Cup के दौरान मैदान में दर्शकों की संख्या को लेकर ICC ने बड़ा फैसला किया है। ICC ने रविवार को कहा है कि T20 World Cup के सभी मैचों के दौरान 70 प्रतिशत दर्शकों को मैदान में आने की इजाजत होगी। दर्शकों की संख्या के लिहाज से ये टूर्नामेंट Covid-19 महामारी के दौर में यूएई में आयोजित सबसे बड़ा इवेंट होगा। IPL के बाद 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यहां ये टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। यूएई और ओमान में होने वाले इस T20 World Cup की मेजबानी BCCI कर रही है। आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, मैदान में दर्शकों की संख्या को लेकर हमनें और BCCI ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर गहन विचार विमर्श किया। इसके बाद ही हमनें दर्शकों की ये संख्या तय की है। साथ ही हमनें ये भी तय किया है कि, इस दौरान सभी मैदानों पर सुरक्षित माहौल और कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा।T20 World Cup के लिए यूएई और ओमान दोनों ही जगह टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। अबू धाबी के स्टेडियम ( Stadium of Abu Dhabi) में सोशल डिस्टेंसिंग पॉड्स भी बनाए गए हैं। हर एक पॉड्स में चार दर्शकों की अनुमति होगी। इसके अलावा ओमान क्रिकेट एकेडमी में अस्थाई स्ट्रक्चर भी बनाया गया है जिसमें बैठकर 3000 दर्शक मैच देख सकेंगे। 15 अक्टूबर को IPL फाइनल के एक दिन बाद ही 17 अक्टूबर टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो जाएगी। इस साल ये वर्ल्ड कप भारत ने ही होना था लेकिन कोविड-19 के चलते इसे यूएई और ओमान में शिफ्ट किया गया है। हालांकि टूर्नामेंट की मेजबानी BCCI ही कर रहा है। 17 अक्टूबर को ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच होने वाले क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट के मैच से इसकी शुरुआत होगी. ये क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट आठ देशों के बीच खेला जाएगा। जिसमें से चार टीमें सुपर-12 राउंड यानी मेन इवेंट के लिए क्वॉलिफाई करेंगी। भारत समेत आठ टीमें आईसीसी रैंकिंग के आधार पर पहले ही सुपर-12 में अपनी जगह बना चुकी हैं। भारत 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B9J80c

कोई टिप्पणी नहीं