Breaking News

अब IS के आतंकियों से तालिबान ने लिया सबसे बड़ा बदला, कर दिया ऐसा बुरा हाल


काबुल में ईदगाह मस्जिद में एक आत्मघाती बम विस्फोट (Kabul blast) के कुछ ही घंटों बाद तालिबान (Taliban ) ने इस्लामिक स्टेट-खुरासन (आईएस-के) (IS-K) आतंकवादी समूह से संबंधित एक ठिकाने को समाप्त कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट ने सोमवार को सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।खामा प्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्रों के अनुसार, ये ठिकाना राजधानी के उत्तरी उपनगर-पुलिस जिला 17 में स्थित था। ठिकाने को नष्ट करने के अलावा, तालिबान (Taliban ) के ऑपरेशन में तीन लोगों की मौत भी हुई है। खामा प्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को एक आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद में अपने विस्फोटकों (Kabul blast) को उड़ा दिया, जहां तालिबान के अधिकारी और नागरिक प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां के नमाज/शोक समारोह के लिए लोग एकत्र हुए थे।हताहतों की संख्या पर पांच से लेकर 10 तक की रिपोर्ट मिली है। काबुल (Kabul blast) में 15 अगस्त को तालिबान के पतन के बाद पहली बार हुए इस बम विस्फोट (Kabul blast) की किसी भी समूह या व्यक्ति ने जिम्मेदारी नहीं ली है।अधिग्रहण के बाद से अफगानिस्तान में आईएस-के संगठन से जुड़े आतंकवादियों द्वारा बम विस्फोटों की बाढ़ आ गई है। आईएस-के तालिबान शासन का विरोध करता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a3W0ch

कोई टिप्पणी नहीं