लखीमपुर-खीरी हिंसा : योगी सरकार और किसानों में हुआ समझौता: 45 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी का वादा

यूपी के लखीमपुर-खीरी हिंसा (Lakhimpur-Kheri violence) मामले में सरकार (और किसानों के बीच समझौता हो गया है. योगी सरकार (Yogi government) ने मृतकों के परिवार को 45 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है.इसके अलावा हिंसा में मरने वालों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी (Government job)दी जाएगी. साथ ही घटना की न्यायिक जांच और 8 दिन में आरोपियों को अरेस्ट करने का वादा भी किया गया है.जानकारी के अनुसार यह जांच हाईकोर्ट (High Court) के रिटायर्ड जज करेंगे. हिंसा में घायल हुए लोगों को भी 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है. वहीं लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में रविवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D7i1Dy
कोई टिप्पणी नहीं