शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा - अखिलेश ही सीएम बने , लेकिन हमें भी सम्मान मिलना चाहिए

अगले साल 2022 में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh assembly elections) होने हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी सबका साथ सबका विकास (Sabka Saath Sabka Vikas) करने के नाम पर चुनावी मैदान में है तो दूसरी ओर विपक्षी दल भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व खराब (corruption, inflation, unemployment and poor economy) अर्थव्यवस्था को मुद्दा बनाकर सरकार पर निशाना साध रही हैं। विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) भी खुद को बीजेपी के सामने साबित करने क लिए एड़ी से चोटी लगा रही है। सपा ने महानदल सहित छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) के चाचा व प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि वह पुराने समाजवाद हैं। आगे उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव को देखते हुए समान विचारधारा की पार्टियों के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं। हम समाजवादी पार्टी के साथ समझौते को तैयार हैं। सम्मान के साथ अगर सपा समझौता करेगी तो हम उसको स्वीकार करेंगे। हमारे साथ-साथ साथियों का भी सम्मान समाजवादी पार्टी करना होगा। उन्होंने कहा कि हमने समाजवादी पार्टी को 40 साल दिए हैं। पूरी जिंदगी लगा दी। समाजवादी पार्टी की कई बार सरकार बनाई। बुधवार को पीलीभीत बाईपास के गोल्डन फार्म में प्रेस कांफ़्रेस में शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा। शिवपाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी का प्रचार करेंगे। बता दें कि शिवपाल यादव पहले भी कई बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की बात मीडिया के सामने कह चुक हैं। उन्होंने कहा था कि वह तो भतीजे को ही सीएम बनाना चाहते हैं, लेकिन हमें सम्मान मिलना चाहिए। आगे उन्होंने कहा था कि हमारे साथ जो लोग हैं उन्हें भी सम्मान मिले तो सपा के साथ जाने के लिए तैयार हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vNNeJv
कोई टिप्पणी नहीं