खुशखबरीः आज इतना सस्ता हो चुका है सोना, लेकिन चांदी की कीमतों ने दिया बड़ा झटका, जानिए कैसे
विदेशी बाजार में कीमती धातुओं में जारी गिरावट के दबाव में घरेलू सर्राफा बाजार में सोना (Gold and silver price) 53 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया वहीं मांग निकलने से चांदी (Gold and silver price) में 228 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.53 प्रतिशत टूटकर 1753.10 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.34 प्रतिशत उतरकर 1754.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर भी 0.68 प्रतिशत गिरकर 22.44 डॉलर प्रति औंस बोली गई। इस दौरान देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना (Gold and silver price) 53 रुपये फिसलकर 46854 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 54 रुपये उतरकर 46757 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी 228 रुपये की तेजी होकर 61231 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी और चांदी मिनी 243 रुपये बढकऱ 61417 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ahojUU
कोई टिप्पणी नहीं