Breaking News

मिस नीदरलैंड ने कोरोना वैक्सीन लगवाने से किया इनकार, बताई ये वजह, नहीं लेंगी मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में हिस्सा


मिस वल्र्ड नीदरलैंड (Miss World Netherlands) का ताज जीतने वाली 21 वर्षीय डिलय विलेमस्टीन (dilay willemstein) ने कोविड-19 वैक्सीन की अनिवार्यता को लेकर मिस वल्र्ड पैजेंट में देश का प्रतिनिधित्व करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, व्यक्तिगत तौर पर मैं इसके लिए अभी तैयार नहीं हूं। मुझे ये ठीक नहीं लग रहा। मुझे नहीं पता कि मैं इसे कभी लूंगी या नहीं। ऐसा नहीं है कि मैंने यह फैसला अचानक लिया है। यह एक कठिन निर्णय था। लेकिन मुझे पता है कि एक दरवाजा बंद होगा तो दूसरा जरूर खुलेगा। गौरतलब है कि डिलय (Dilay) एक मॉडल होने के साथ ही डांसर भी हैं। उनके प्रतियोगिता से हटने पर अब रनर-अप लिजी डोबे नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3msEm7S

कोई टिप्पणी नहीं