जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान और एक आतंकी घायल

पुलिस ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मेंधर के जंगलों में भाटा धुरियन मुठभेड (Encounter Between Security Forces And Terrorists) में दो पुलिसकर्मी, सेना का एक जवान घायल हो गए हैं। इस दौरान एक घायल आतंकवादी को हिरासत में लिए जाने में कामयाबी भी पाई गई हैै। हिरासत में लिए गए आतंकवादी को पिछले दो सप्ताह से जारी इस मुठभेड़ में शामिल आतंकवादियों (Terrorists ) के ठिकाने की पहचान करने के लिए भाटा धुरियान ले जाया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के एक पाकिस्तानी आतंकवादी (Pakistani terrorists) जिया मुस्तफा को इस जारी ऑपरेशन में शामिल आतंकवादियों के ठिकानों की पहचान कराने के लिए भाटा धुरियान ले जाया गया है। इस मुठभेड़ (Encounter In Poonch) में सेना के तीन जवान और एक जेसीओ शहीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान जब टीम आतंकवादियों ठिकाने के पास पहुंची, तो आतंकवादियों ने पुलिस और सेना के जवानों की संयुक्त टीम पर फिर से गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें दो पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान घायल हो गया है। प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में जिया मुस्तफा भी घायल हो गया था। घायल जवानों (Encounter In Poonch) और सैन्य कर्मियों का पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। यह अभियान जारी है। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह और सुरक्षा बलों के बीच एक भीषण मुठभेड़ शुरू हुई थी जो अभी भी जारी और आतंकवादी ठिकोन बदल बदल कर सुरक्षा बलों पर हमला कर रहे हैं जिसमें अब तक दो जूनियर कमीशन अधिकारियों सहित नौ सैनिक शहीद हो गए हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZhdfFq
कोई टिप्पणी नहीं