Breaking News

करवाचौथ के दिन इतना महंगा हो चुका है सोना और चांदी, कीमतें उड़ा देंगे आपके होश


विदेशी बाजारों की तेजी की बदौलत बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना (Today Gold price) 584 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी (Today silver price) 2349 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 25.22 डॉलर प्रति औंस की तेजी लेकर सप्ताहांत पर 1792.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना (Today Gold price) वायदा भी 25.7 डॉलर प्रति औंस चढकऱ 1792.40 डॉलर प्रति औंस रहा। इसी तरह इस दौरान चांदी Today silver price हाजिर 1.03 डॉलर चढकऱ 24.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बीते सप्ताह वैश्विक बाजार की मजबूती ने घरेलू बाजार की चाल तय की। देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 584 रुपये की बढ़त लेकर सप्ताहांत पर 47797 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 562 रुपये चमककर 47668 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी भी 2349 रुपये की उछाल के साथ 65620 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 2343 रुपये की छलांग लगाकर 65786 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vETe78

कोई टिप्पणी नहीं