त्यौहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा बड़ा झटका, इतनी बढ़ चुकी है कीमत

दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही जबरदस्त तेजी की बदौलत बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना (Gold price) 507 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी (silver price) 1251 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 3.69 डॉलर प्रति औंस की टूटकर सप्ताहांत पर 1756.67 डॉलर प्रति औंस रह गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 2.7 डॉलर प्रति औंस गिरकर 1755.20 डॉलर प्रति औंस रहा।हालांकि इस दौरान चांदी हाजिर 0.14 डॉलर चढकऱ 22.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बीते सप्ताह वैश्विक बाजार की बजाय डॉलर की मजबूती ने घरेलू बाजार की दिशा तय की। देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना (Today Gold and silver price) 507 रुपये की तेजी लेकर सप्ताहांत पर 47013 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 607 रुपये चमककर 46922 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी (Today Gold and silver price) भी 1251 रुपये की उछाल के साथ 61801 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 1318 रुपये की छलांग लगाकर 62033 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बीते सप्ताह गुरुवार को छोडकऱ शेष चार दिन डॉलर के मुकाबले रुपया लुढक़ा। इस अवधि में रुपया 1.05 रुपय प्रति डॉलर तक टूट चुका है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iJ3GFy
कोई टिप्पणी नहीं