Breaking News

उर्फी जावेद ने फिर पहने इतने छोटे कपड़े, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल, देखें तस्वीर


बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। उर्फी ने एक साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक सामने से है और दो में वह स्टाइलिश अंदाज में अपनी बैक दिखा रही हैं। उर्फी का टॉप लोगों को हजम नहीं हो रहा। बता दें कि यह हैंडकरचीफ स्टाइल टॉप है, जिसमें आगे से बस छोटा कपड़ा है और पीछे पतली स्ट्रिप से यह बंधा हुआ है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने कैप्शन में लिखा है, कॉन्फिडेंस का कोई कंपटीशन नहीं। तस्वीर में बोल्डनेस और इस तरह के कैप्शन के बाद उर्फी ट्रोल हो रही हैं। उनकी तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा है कि ये कॉन्फिडेंस है या बवाल?, वहीं एक अन्य ने लिखा है कि वह अपनी कमर इतनी बार दिखा चुकी हैं कि लोगों को उर्फी की कमर के तिल भी याद हो चुके हैं। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें कॉन्फिडेंस क्वीन भी कहा है।बता दें कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार फैंस के बीच अक्सर चर्चा में बना रहता है। कभी प्लास्टिक बैग, कभी ब्रा दिखाने वाला टॉप तो कभी मोजों से बनाया टॉप, उनकी ड्रेस हर बार वायरल मटेरियल बनकर सामने आती है। इसलिए अब एक बार फिर उर्फी अपनी अजीब सी ड्रेस को लेकर लोगों के निशाने पर हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mDp3cK

कोई टिप्पणी नहीं