Breaking News

शाहरुख खान को लगा तगड़ा झटका, बेटे आर्यन खान को लेकर कोर्ट ने सुनाया ऐसा बड़ा फैसला, जाना होगा जेल


मुंबई की अदालत ने आर्यन खान (Aryan Khan) समेत 8 लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला लिया है। कोर्ट ने कहा है कि NCB को पड़ताल के लिए काफी मौका और समय दिया जा चुका है, इसलिए अब इन्हें न्यायिक हिसारत में भेजा जा रहा है। कोर्ट का कहना है कि अब इस मामले में स्पेशल NDPS कोर्ट आगे की सुनवाई करेगा। बता दें कि शाम के 7 बज चुके हैं। ऐसे में जेल के दरवाजे बंद हो जाते हैं। लिहाजा, आर्यन खान (Aryan Khan) और बाकी 7 आरोपियों की गुरुवार की रात जेल में नहीं कटेगी। आर्यन और बाकी दूसरे आरोपियों को एनसीबी दफ्तर के लॉकअप में ही बितानी पड़ेगी। ऐसे में एनसीबी के लॉकअप को ही न्‍यायिक हिरासत मान लिया गया है। हालांकि इस दौरान एनसीबी आर्यन या बाकी 7 आरोपियों से कोई पूछताछ नहीं कर सकेगी, क्‍योंकि वो न्‍यायिक हिरासत में हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YlKEhb

कोई टिप्पणी नहीं