रेस्टोरेंट ने लॉन्च की क्रिप्टो थाली, मिलेगा बिटकॉइन टिक्का, इथेरियम बटर चिकेन का स्वाद, पेमेंट भी क्रिप्टो में करें

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrencies) धीरे-धीरे लोगों के दैनिक जीवन में तेजी से प्रवेश कर रहा है। भारत में क्रिप्टोकरेंसी का कोई रेगुलेशन न होने के बावजूद यहां हर रोज नए लोग क्रिप्टो मार्केट से जुड़ रहे हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली के कुछ बिजनेसमैन ने क्रिप्टोकरेंसी लेनी शुरू कर दी है। अब आप टैटू या फिर खाने की थाली (Dinner plates) के लिए अपने Credit/Debit का या डिजिटल पेमेंट की जगह बिटकॉइन, इथीरियम, डैश, डोजेकॉइन, लाइटकॉन जैसी वर्चुअल करेंसी में पेमेंट कर सकते हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस (Ardor 2.1 restaurant in Connaught Place) में मौजूद Ardor 2.1 रेस्टोरेंट ने क्रिप्टो थाली लॉन्च की है। ग्लोबल कुसीन थाली पर वर्चुअल करेंसी से पेमेंट होने पर 40 फीसदी की छूट मिलेगी। बता दें कि यहां आप Bitcoin, Dash, Dogecoin, Litecoin, Ethereum में पेमेंट कर सकते हैं। बता दें कि यह रेस्तरां Ardor 2.1 ग्राहकों को लुभाने के लिए इससे पहले बाहुबली थाली (Bahubali Thal) , यूनाइटेड इंडिया थाली (United India Thali) और 56 इंच की थाली लाॅन्च कर चुका है। Ardor 2.1 द्वारा पेश की जाने वाली डिजिटल थाली (Available for both vegetarian and non-vegetarian) में कई व्यंजन हैं जिसका नामकरण क्रिप्टोकरेंसी के आधार पर किया गया हैं। उदाहरण के लिए, इसमें पॉलीगॉन पिटा और फलाफेल, चिली फ्राइज़ के साथ बनी बर्गर, सोलाना चना भटूरा, कुलचा के साथ एथेरियम बटर चिकन, डोगे फ्राइड राइस और बिटकॉइन टिक्का शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AfDsR3
कोई टिप्पणी नहीं