Breaking News

उर्वशी रौतेला को मिला 10 साल का यूएई गोल्डन वीजा, पाने वाली पहली भारतीय महिला अभिनेत्री


बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) 10 साल का यूएई गोल्डन वीजा (UAE golden visa) पाने वाली पहली भारतीय महिला अभिनेत्री बन गई हैं। बॉलीवुड के कई सिने सितारों को दुबई द्वारा गोल्डन वीजा प्रदान किया गया है, जिसमें शाहरुख खान, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, नेहा कक्कड़ शामिल हैं। उर्वशी ने खुद इस बात की घोषणा की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वे रेड कलर की ड्रेस में वीजा दिखा रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही एक बड़े बजट की सायंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) जियो स्टूडियो की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के साथ मुय भूमिका निभा रही हैं, जो सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FpRaVo

कोई टिप्पणी नहीं