गजबः दुनिया का सबसे अजीब कब्रिस्तान, जहां मुर्दे नहीं, आइसक्रीम होती है दफन, याद में लोग बहाते हैं आंसू

दुनिया में अधिकांशत: मौत के बाद इंसान या जानवरों को कब्रिस्तान में दफनाने की परपंरा है, लेकिन अमरीका के वेरमॉन्ट में एक ऐसा कब्रिस्तान है जहां मृत शरीर को नहीं सिर्फ आइसक्रीम के फ्लेवर्स को दफनाया (icecream Graveyard) जाता है। सुनने में यह अजीब लगे, लेकिन है हकीकत। इस फ्लेवर ग्रेवयार्ड में फेमस ब्रांड बेन एंड जेरी के फ्लेवर्स (Flavors of Ben & Jerrys) दफन किए गए हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार विश्व के इस एकमात्र अनूठे कब्रिस्तान में बेन एंड जेरी के फूड प्रोडक्ट्स के वो फ्लेवर्स दफन हैं जो अब प्रचलन में नहीं हैं या कंपनी ने इनका उत्पादन बंद कर दिया है, लेकिन आज भी लोग उन फ्लेवर्स को याद करते हैं और उन से उसका स्वाद या मिठास की जुदाई बर्दाश्त नहीं होती। ऐसे में आइसक्रीम लवर्स (ice cream lovers) अपने पसंदीदा फ्लेवर्स की कब्र पर जाकर आंसू बहा सकते हैं और उस समय को याद कर सकते हैं, जब वे उस स्वाद का लुत्फ लिया करते थे।बताया जाता है कि यह फ्लेवर ग्रेवयार्ड (flavor graveyard) तीन दशक पहले ऑनलाइन शुरू हुआ था। हैलोवीन के समय एक वेबसाइट के जरिए इसकी शुरुआत हुई थी। बेन एंड जेरी के निकोला सीमन्स के मुताबिक वर्ष 1997 में वाटरबरी प्लांट में इसे वास्तविक रूप में शुरू किया गया जहां इन फ्लेवर्स को पसंद करने वाले कब्रिस्तान में जाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकें। इस ग्रेवयार्ड की शुरुआत 4 फ्लेवर्स की कब्र बनाने के साथ की गई थी, लेकिन अब इनकी संख्या बढकऱ 35 हो गई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Fz4ZRe
कोई टिप्पणी नहीं