कोरोना के खौफ के चलते मां ने बनाई अनोखी रूलबुक! नवजात से मिलना है तो मानने होंगे नियम

अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक मां कुछ भी कर सकती है। कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है यूनाइटेड किंगडम में। जहां एक मां ने अपने नवजात (Newborn baby) की सुरक्षा के लिए कुछ कड़े नियम बना दिए। बच्चे से मिलने की चाह रखने वाले सभी लोगों को इन नियमों की पालना करना जरूरी होगा। मां के ये नियम चर्चा का विषय बने हुए हैं।जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम (UK Mother) के लंदन में रहने वाली लोला जिमेनेज (Lola Jimenez) हाल ही में मां बनी हैं। जब से वे मां बनी हैं तब से उन्होंने मेहमानों के लिए कुछ रूल्स (mother Rulebook) बनाए हैं। ये नियम उन मेहमानों के लिए है जो उनके बच्चे से मिलने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने यह तय किया है कि जब भी कोई मेहमान उनके घर आएगा तो उसके नियमों की पालना करना होगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी का प्रकोप आजकल हर तरफ है। ऐसे में लोला ने अपने बच्चे की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है। लोला ने अपने बेटे की सुरक्षा के लिए एक नियम-कायदों की लिस्ट बना दी और साफ कर दिया कि अगर बच्चे से मिलना है तो इन नियमों को फोलो करना पड़ेगा।इन नियमों के मुताबिक केवल परिवार और दोस्तों के अलावा वे किसी और को घर में एंट्री नहीं मिल सकेगी। जो भी मेहमान घर में आएगा उसको अपने जूते और ऊपर के कपड़े उतारने होंगे। प्रवेश करने के साथ ही उन्हें अपने हाथ सैनेटाइज भी करने होंगे। कोई भी उनके घर आएगा तो उसको अपना टेस्ट करवाना होगा और निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। स्मोकिंग करना भी मना है। मेहमान अगर बच्चे के करीब आ भी गया तो वो उसको न तो छू सकता है न ही प्यार से चूम सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZaOwCf
कोई टिप्पणी नहीं