पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान पर टूटा प्रकृति का कहर, एक झटके में बिछ गईं लाशें, जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान के बलूचिस्तान (earthquake in balochistan) में गुरुवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके आने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, 5.9-तीव्रता का भूकंप सुबह 3.01 बजे आया, जिसकी गहराई 15 किमी थी और केंद्र हरनाई जिले के पास स्थित था। इसमें कहा गया है कि भूकंप (earthquake in balochistan) का देशांतर 67.96 पूर्व और 30.08 उत्तर अक्षांश था।प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि भूकंप के झटके क्वेटा, सिब्बी, पिशिन, मुस्लिम बाग, जियारत, किला अब्दुल्ला, संजीवी, झोब और चमन में महसूस किए गए। हरनाई जिले के उपायुक्त सोहेल अनवर हाशमी ने भी मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मरने वालों में छह बच्चे भी हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान अलयानी (Chief Minister Jam Kamal Khan Alyani) ने साझा किया कि सहायता और निकासी के प्रयास जारी है। उन्होंने ट्वीट किया, रक्त, एंबुलेंस, आपातकालीन सहायता, (हेलीकॉप्टर) और बाकी सभी चीजें रखी गई हैं, सभी विभाग इस पर काम कर रहे हैं। सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल नौ मरीजों को पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टरों से क्वेटा ले जाया गया। आईएसपीआर के बयान में कहा गया है कि फ्रंटियर कॉप्र्स (एफसी) बलूचिस्तान के महानिरीक्षक नुकसान के आकलन और प्रतिक्रिया के लिए जिले में पहुंच गए हैं। इसके अलावा, बचाव कार्य में सहायता के लिए रावलपिंडी से भी एक बचाव दल को भेजा जा रहा है। पीडीएमए के महानिदेशक नसीर अहमद नासिर ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में कुछ भूस्खलन भी हुआ है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FstSxM
कोई टिप्पणी नहीं