लखीमपुर : आठों मृतकों के परिजनों को दिया गया 45-45 लाख रुपये मुआवजा, अजय मिश्रा ने पूरी घटना को साजिश बताया

लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri violence) से उत्पन्न राजनीतिक विवाद लगातार गर्माता जा रहा है। दिग्गज नेताओं राहुल और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सहित कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मृतक किसानों के परिवार से मुलाकात की और न्याय की मांग की। वहीं, कांग्रेस ने लखीमपुर हिंसा का एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में क्या कुछ हुआ था। इसके साथ ही लखीमपुर खीरी की घटना पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) ने स्वत: संज्ञान ले लिया है। चीफ जस्टिस एनवी रमणा (Chief Justice NV Ramana) की बेंच गुरुवार यानी आज इस मामले पर सुनवाई करेगी। सीजेआई के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पीठ सुनवाई करेगी। जिसमें सीजेआई एनवी रमणा के साथ ही जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली शामिल हैं। लखीमपुर खीरी घटना पर केंद्रीय मंंत्री कौशल किशोर (Union Minister Kaushal Kishor) का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मालूम नहीं कि क्या बोल रहे हैं क्या नहीं। जब वे लोग इससे सहमत हैं तो उनको ऐसी बात करने का क्या औचित्य है कि वे कह रहे हैं कि न्याय चाहिए। उन लोगों न्याय मिलेगा, सरकार जांच कर रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रशांत कुमार ने कहा कि जिले में धारा 144 की वजह से किसी भी नेता को एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के सदस्यों और किसान नेताओं के आने जाने पर कोई रोक नहीं है। उधर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा (Union Minister of State for Home Ajay Mishra) ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस की और पूरी घटना को एक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह बात सामने आ रही है कि एक व्यक्ति जो मरा है वह बहराइच के नानपारा का रहने वाला है, जो कि समाजवादी पार्टी के रूद्रपुर यूनिट का जिलाध्यक्ष है। इस घटना में ऐसे कई लोग शामिल हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठी और तलवारों से हमला किया गया। वीडियो में हमलावर कार्यकर्ताओं को यह भी कहते दिख रहें है कि वे मेरा नाम लें कि मैंने ही किसानों को कुचलने के लिए कहा था। मेरे बेटे के खिलाफ आरोप पूरी तरह से निराधार है। अगर वह मौके पर होता तो उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई होती।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oNgcrg
कोई टिप्पणी नहीं