Breaking News

पत्नी की इच्छा पर पति ने बनाया दिया ऐसा अनोखा, देखने वालों के भी उड़ गए होश, जानिए कैसे


पत्नी की इच्छा पर एक पति ने एक ऐसा घर बना दिया, जिसे जब चाहे अपने धुरी पर घुमा सकता है। 360 डिग्री पर घूमने वाले इस रिवोल्विंग घर (revolving house) को देखकर हर कोई हैरान है। अपने घर से वे एक पल में जहां सूर्योदय के सुंदर नजारे को देख सकते हैं, वहीं घर को घूमा कर दूसरी तरफ वे रास्ते के राहगिरों को भी देख सकते हैं ।मामला उत्तरी बोस्निया के सर्बैक शहर (Serbac city in northern Bosnia) का है। यहां रहने वाले वोकिन कुसिक (wokin kusik) (72) ने बताया कि हमारा घर एक मैदान में स्थित है। मेरी पत्नी एक अलग तरह का घर चाहती थी। उसे लेकर हम बार बार रिनोवेशन भी करवा चुके थे। ऐसे में कुसिक ने कहा कि मैंने अपनी पत्नी से वादा किया था कि मैं एक अनोखा घूमने वाला घर बनाउंगा। इसके बाद यह घर तैयार किया गया।इसके बाद कुसिक wokin kusik के द्वारा डिजाइन किया गया घर सात मीटर की धुरी पर चारों ओर घूमता है। इस घर को लेकर कुसिक ने कहा सबसे धीमी गति में घर 24 घंटों में एक चक्कर पूरा कर सकता है जबकि सबसे तेज गति में यह महज 22 सेकंड में पूरा चक्कर लगा सकता है। कुसिक ने कहा कि उन्होंने सर्बियाई-अमेरिकी आविष्कारकों, निकोला टेस्ला और मिहाजलो पुपिन से प्रेरणा ली। उन्होंने कहा यह कोई नई तकनीक नहीं है बल्कि इसके लिए केवल इच्छा और ज्ञान की आवश्यकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iOmCmi

कोई टिप्पणी नहीं